Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राना यशवंत बने न्यूज इंडिया 24×7 के एडिटर इन चीफ, चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने किया स्वागत

न्यूज़ इंडिया 24×7 को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ पत्रकार राना यशवंत को न्यूज़ इंडिया 24×7 का एडिटर इन चीफ नियुक्त किया गया है।

न्यूज़ इंडिया 24×7 के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने राना यशवंत का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि राना यशवंत के लंबे पत्रकारिता अनुभव और निष्पक्ष रिपोर्टिंग से चैनल को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

राना यशवंत ने अपने करियर में कई प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्य किया है और जमीनी मुद्दों, खोजी पत्रकारिता व बेबाक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से न्यूज़ इंडिया 24×7 की संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पदभार ग्रहण करने के बाद राना यशवंत ने चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा और प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दर्शकों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यूज़ इंडिया 24×7 को निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता का मजबूत मंच बनाया जाएगा।

राना यशवंत की नियुक्ति को चैनल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न्यूज़ इंडिया 24×7 नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन