Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एक पत्रकार की इज्जत ख़राब करने के लिए राष्ट्रीय सहारा ने छाप दी एक माह पुरानी खबर, लीगल नोटिस मिलने पर खंडन प्रकाशित कर दिया

मैं, अंकित सिंह, कानपुर नगर का रहने वाला हूँ और बिना किसी स्वार्थ व लालच के मैं कानपुर में 8 सालों से पत्रकारिता कर रहा हूँ।

बीती 5 मई को मेरे साथ एक बिल्डर ने बदतमीजी व मारपीट की और मुझे अपने निर्माणाधीन बिल्डिंग में जबरन बैठा लिया था। बिल्डर की सभी बिल्डिंग अवैध तरह से बनी हुई है जिसकी मैं खबर बनाने गया था। उस जोन में सभी निर्माण अवैध है और इसमे केडीए पूरी तरह से संलिप्त है। इसके चलते कोई कार्यवाही नहीं होती है।

कुछ दलाल व लोभी पत्रकार ऐसे बिल्डरों से पैसे खा कर अधिकारियों से सेटिंग करवा देते हैं। एक पत्रकार के कहने पर ही मुझे जबरन बैठाया गया और मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा भी लिखाया गया। सूचना पर मेरे साथी पहुँचे और मुझे वहाँ से लेकर आये जिसके बाद मैंने बिल्डर पर गोविंद नगर थाने में मुकदमा करवा दिया था।

पेशबंदी में मेरे ऊपर भी रंगदारी का मुकदमा लिखवा दिया अपने साथी के द्वारा। ये वही साथी है जिसने मेरे साथ बदतमीजी व मारपीट की। कल एक महीने बाद राष्ट्रीय सहारा ने उस खबर को छाप दिया जिससे मेरी छवि खराब हुई और मेरी निष्पक्ष पत्रकारिता के ऊपर सवालिया निशान खड़े हुए।

कल जब मैंने देखा तो अपने वकील द्वारा एक नोटिस सहारा अखबार को भेजने के लिए बोल दिया था। आज पेपर में खंडन छाप दिया है। मगर मैं इस घटना से बहुत ज्यादा आहत हूँ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Johnson Layman

    June 11, 2022 at 10:19 pm

    I have a small question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन