Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार रवि त्रिपाठी, अनुपम मिश्रा और सौरव राय के बारे में सूचनाएं!

Zee News से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार रवि त्रिपाठी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। करीब 20 सालों तक Zee News में अपनी सेवाएं देने वाले रवि त्रिपाठी मौजूदा वक्त में नेशनल ब्यूरो में बतौर पॉलिटिकल डिप्टी एडिटर काम कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, वे इस वक्त नोटिस पीरियड पर हैं। मूल रूप से बिहार के मोतिहारी के रहने वाले रवि त्रिपाठी को पत्रकारिता में करीब 24 साल का अनुभव है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में एक डॉक्यूमेंट्री से की थी। इसके बाद वे जैन टीवी से जुड़े और फिर 2003 से 2005 तक डीडी न्यूज में वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया की टीम का हिस्सा रहे। 2005 में Zee News से जुड़ने के बाद उन्होंने राजनीतिक पत्रकारिता में गहरी पकड़ बनाई और अब एक नई पारी की तैयारी में हैं।


वहीं, दूसरी खबर ABP News से सामने आई है, जहां से दो प्रमुख पत्रकारों अनुपम मिश्रा और सौरव राय ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ही प्रोडक्शन सेक्शन के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। संस्थान में लंबे समय तक अपनी भूमिका निभाने के बाद अब उन्होंने नया पड़ाव चुनने का फैसला किया है।

सूत्रों की मानें तो ये दोनों पत्रकार जल्द ही एक बड़े न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ सकते हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन