Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार रवि श्रीवास्तव ने टाइम्स नेटवर्क डिजिटल को अलविदा कहा

टाइम्स नेटवर्क डिजिटल की यूट्यूब टीम से जुड़े रवि श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है। वे यहां ET Now Swadesh में बतौर Assistant Manager (YouTube) जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ रखने वाले रवि को YouTube और SEO की बेहतरीन समझ है। टाइम्स नेटवर्क से पहले वे Republic, News Nation और News18 India जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

रवि ने करीब दो साल तक बेंगलुरु की Pepper Media में भी काम किया है। इसके अलावा उन्हें कई राजनीतिक दलों के लिए इलेक्शन पीआर कैंपेन का भी अनुभव रहा है।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मूल निवासी रवि श्रीवास्तव ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (भोपाल) से की है।

भड़ास को मिले इनपुट के मुताबिक, वे जल्द ही मीडिया इंडस्ट्री में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन