Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

खुद पर बनी फ़िल्म देखने न्यूयार्क गए रवीश कुमार!

रवीश कुमार-

विनय की फ़िल्म यहाँ न्यूयार्क में दिखाई जाने वाली है। IFC सेंटर में। 14 और 15 नवंबर को। बस ये सूचनार्थ है। इसी के लिए यहाँ आया हूँ।

व्यक्तिगत रूप से मिलने का आग्रह न करें क्योंकि मैं यहाँ भटक कर जीवन के अलग रंग को महसूस करना चाहता हूँ। विशेष भाव में जीना मुझे अब रास नहीं आता है। मैं चाहता हूँ कि अपनी गुमनामी का रास्ता भी मैं ही तय करूँ। इसमें आपका सहयोग अपेक्षित है।

बाक़ी फ़िल्म देखने आएँगे तो मुझसे मुलाक़ात होगी। अच्छा भी लगेगा।

बारात वाला कपड़ा सिलवा कर आए हैं। पीको किया हुआ। लाल और पीले रंग का सूट है मेरा। तो हमको देख घबरा मत जाइयेगा। इस फ़िल्म को लेकर मेरी बस इतनी ख़्वाहिश है कि पटना के मोना सिनेमा में दिखाई जाए। अपने ऊपर बनी फ़िल्म देखने के लिए न्यूयार्क आना पड़ा है।

मेरी हिन्दी की शान बुलंद रहे। यह सब हिन्दी के पत्रकारों के जीवन के अथक परिश्रम की कड़ी का नतीजा है। मेरे काम में बहुत लोगों का काम शामिल है। लिंक दे दिया है।

https://www.docnyc.net/film/while-we-watched/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन