Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दैनिक भास्कर के पत्रकार की इस रिपोर्ट पर अफसोस क्यों जता रहे हैं रवीश कुमार?

रवीश कुमार-

दैनिक भास्कर के पत्रकार मुकेश कौशिक ने लिखा है कि मैंने स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को लेकर सवाल उठाए हैं। मैं न तो इस नाम से परिचित हूँ और न सवाल उठाए हैं। किसी ने डीप फेक का इस्तेमाल कर मेरे नाम और चेहरे से वीडियो बनाया है।

कल ही ट्वीट किया था कि मैंने शिवानी सिंह पर कोई वीडियो नहीं बनाया है और यह डीप फेक है। फिर भी मुकेश कौशिक मेरे नाम के साथ इस फेक न्यूज़ को जोड़ते हैं। फेक न्यूज़ पर फेक न्यूज़ फैलाते हैं।

हो सकता है उन्हें मेरे आधिकारिक यू ट्यूब चैनल के बारे में पता न हो और मेरे ट्विटर अकाउंट के बारे में पता न हो लेकिन कोई वीडियो डीप फेक है, उसे देख कर समझ आ जाना चाहिए था। लेकिन बहुत चालाकी से उन्होंने मेरा नाम जोड़ कर लिख दिया है। आरोप भी लगा रहे हैं कि मैं झूठ फैला रहा हूँ।

ज़रा भी ध्यान से डीप फेक वीडियो को देखते तो पता चल जाता। ऐसी चालाकी से बेहतर है वाशिंगटन पोस्ट की यह रिपोर्ट पढ़ लें। पता चल जाएगा कि गोदी मीडिया क्या कर रहा था। जो लोग अफ़वाह फैला रहे थे, उन पर लिखें तो वाशिंगटन पोस्ट को मेहनत नहीं करनी पड़ती।

उम्मीद है मुकेश कौशिक अपना पोस्ट हटाएँगे। उन्हें अंग्रेज़ी आती है, मुझे ठीक लगा। हिंदी के पत्रकार को पत्रकारिता न आए चलेगा, बिना अंग्रेज़ी के काम नहीं चल सकता।

काश मुझे इंग्लिश आती। अफ़सोस हुआ मुकेश जी। आप भी देख लीजिए कि आपके पेज पर आप ही लिख रहे हैं या डीप फेक लिख रहा है।

गोदी मीडिया के ताने बाने पर वाशिंगटन पोस्ट की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन