Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जौनपुर के पत्रकार आशुतोष ने कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज में सब गंवाने के बाद मांगी मदद

जौनपुर | यूपी के जौनपुर में पत्रकार आशुतोष अस्थाना की पत्नी रीना (41) को इसी वर्ष जनवरी में पता लगा कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की गिरफ्त में आ गई हैं. शुरूआती इलाज जौनपुर में चला, एक ऑपरेशन भी हुआ.

ऑपरेशन का खर्च, महंगी दवाएं और डाइट मेनटेन करने के चलते इन दिनों पूरा परिवार बिखर चुका है. इलाज की भागदौड़ और देखरेख को लेकर आशुतोष की स्थायी नौकरी भी जा चुकी है. वह किसी साप्ताहिक अखबार में पार्ट टाइम संघर्ष कर रहे हैं.

घर में एक बेटा और एक बेटी है, जो अभी छोटे हैं. ऐसे में तमाम रिश्ते-नातेदारों से मदद की गुहार लगाते आशुतोष ने भड़ास से मदद मांगी है.

जौनपुर में स्वतंत्र भारत, डेली न्यूज एक्टिविस्ट और स्वतंत्र चेतना जैसे अखबारों में कार्यरत रह चुके आशुतोष स्वाभिमानी किस्म के इंसान मालूम पड़तो हैं, इतनी बड़ी आफत के बाद भी वह किसी को अपनी समस्या बताकर परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन अब जब पानी सर से ऊपर गया और एक परिवार व बच्चों के लिए उनकी बहुमूल्य चीज छिन जाने के डर ने उन्हें मदद की आवाज लगाने के लिए मजबूर किया. ऐसा आशुतोष से बात करते हुए भड़ास के प्रतिनिधि को लगा.

आप लोगों से रिक्वेस्ट है कि जो हो सके जितना हो सके आशुतोष की पत्नी को बचाने में मदद कीजिए.

अकाउंट डिटेल– यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (जौनपुर ब्रांच) : आशुतोष अस्थाना

अकाउंट नंबर– 05452220093, IFSC Code– UBIN0558583

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का बार कोड…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संतोष देव गिरि

    November 6, 2024 at 1:27 pm

    बिल्कुल भैया आशुतोष जी की मदद की जाएगी भड़ास ने जो मुहीम चलाई है उसे आगे बढ़ाया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है सभी के सहयोग से आशुतोष जी का परिवार पुनः कुशलतापूर्वक जीवन व्यतीत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन