Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कुछ न्यूज चैनलों से रिफंड ले बीजेपी : उमर अब्दुल्ला

बिहार चुनाव परिणाम को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर चुटकी ली है। उमर ने कहा कि बीजेपी को चुनाव परिणाम स्वीकार करना होगा और बीजेपी ने ही बिहार चुनाव को मोदी सरकार पर जनमत संग्रह का रूप दिया। मतगणना शुरू होने के बाद सुबह दस बजे उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि यकीन नहीं होता। पहले प्री.पोल सर्वे ने हमें कन्फ्यूज किया, फिर पोस्ट-पोल सर्वे ने भी हमें कन्फ्यूज किया। कभी नहीं सोचा था कि मतगणना की कवरेज भी हमें कन्फ्यूज करेगी।

गौरतलब है कि 10 बजे तक की मतगणना के बाद स्थिति साफ नहीं थी, क्योंकि एनडीए और महागठबंधनए दोनों ही लगभग बराबरी पर थे। इसके आधे घंटे बाद जब स्थिति कुछ साफ हुई और महागठबंधन ने बीजेपी पर काफी बढ़त ले ली तब साढ़े दस बजे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, नीतीश ने नहीं बल्कि बीजेपी ने बिहार चुनाव को मोदी सरकार पर जनमत संग्रह बना दिया। उन्हें परिणाम के साथ बंधे रहना होगा, चाहें जीतें हारें।

उमर ने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, बीजेपी को कुछ न्यूज चैनल वालों से रिफंड लेना चाहिए क्योंकि उनकी वजह से आज सुबह बीजेपी वालों के पटाखे बर्बाद हो गए। गौरतलब है कि पहले चरण की मतगणना में बीजेपी काफी आगे चल रही थी, जिससे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उत्साह में पटाखे फोडऩे शुरू कर दिए थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन