Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भारत में दबदबा बढ़ाने के लिए Reliance और Disney ने लंदन में मिलाया हाथ

एशिया के सबसे अमीर व्यवसायी मुकेश अंबानी मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में दबदबा बढ़ाने की कवायद कर रहे हैं. इस कड़ी में उन्होंने लंदन में एक बड़ी डील साइन की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस ने वॉल्ट डिज्नी के साथ भारत में अपने मीडिया ऑपरेशन मर्जर के लिए करार किया है. डील के फरवरी 2024 तक पूरा होने की संभावना बताई गई है.

इस ज्वाइंट वेंचर के बारे में चर्चा है कि रिलायंस इंडिया लिमिटेड को बहुमत में हिस्सेदारी प्राप्त होगी. मतलब करार के बाद बनने वाली नई कंपनी का मालिकाना हक मुकेश अंबानी के पास होगा. बता दें कि नई कंपनी में रिलायंस के पास 51 फीसदी और डिज्नी की हिस्सेदारी 49 फीसदी रहेगी.

लंदन में हुए इस करार में रिलायंस की तरफ से मनोज मोदी और डिज्नी के Executive केविन मेयर शामिल रहे. डील में जियो सिनेमा के शामिल होने की भी चर्चा है. इनपुट है कि इस मर्जर के पूरा होने के बाद देश के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट और मीडिया कंपनियों में से एक का निर्माण होगा.

नई कंपनी का सीधे तौर पर मुकाबला जी एंटरटेनमेंट और सोनी जैसे बड़े TV प्लेयर्स और फिर स्ट्रीमिंग में नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम जैसे प्लेयर्स से होगा. चर्चा है कि यह डील डिज्नी के घाटे में चल रहे हॉटस्टार स्ट्रीमिंग ऐप के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. दोनों कंपनियों की तरफ से लगभग 1 से 1.5 अरब डॉलर निवेश का आंकलन किया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन