Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

चेहरा बदलकर आई ये कार भारत में गरीबों की innova है!

नदीम अख्तर-

6.30 लाख के base virant पर आज Renault Triber का फेसलिफ्ट यानि चेहरा मोहरा बदलकर एक नया वर्जन लॉन्च हुआ।

इतने सस्ते में भारत में अभी कोई 7 आदमी के बैठने भर कोई कार नहीं है। Maruti की ertiga इससे बहुत महंगी है। मुझे आज इसके फेसलिफ्ट version को देखकर बस दो कमी खली। एक तो sun roof नहीं मिला और दूसरा इसके एक लीटर क्षमता वाले इंजन को टर्बो बूस्टर तकनीक वाले इंजन से अपग्रेड नहीं किया गया। वह तकनीक रेनॉल्ट या रेनो के पास है लेकिन दाम ना बढ़ाने की चाहत में पुराने रिफाइन इंजिन को ही इसमें भी बरकरार रखा गया है।

बाकी गाड़ी मस्त है और साल 2019 में लॉन्च के बाद पहली बार कंपनी ने इस गाड़ी की शक्ल और सूरत में बदलाव किया है। इसकी सेफ्टी रेटिंग भी चार सितारा है, सो गाड़ी में कोई दाग नहीं। ये भारत में गरीबों की innova है। मैं शुरू से इस गाड़ी को यही नाम देता आया हूं। अभी कंपनी इसमें सिर्फ सरकार से मान्यता प्राप्त सीएनजी किट का ऑप्शन दे रही है, जो डीलर लगा के देंगे। उम्मीद है कि दीवाली तक इसमें कंपनी की तरफ से फैक्ट्री में लगी सीएनजी किट मिलने लगेगी।

भारत का कार बाज़ार इन दिनों ज़मीन सूंघ रहा है। सेकंड हैंड मार्केट में आपको ब्रैंड न्यू फर्स्ट यूजर कार मिल जाएगी। लेकिन उधर जाने का नहीं। ठगे जा सकते हैं। इसलिए शो रूम से ही गाड़ी खरीदिए। अभी फेस्टिवल ऑफर्स आने बाकी हैं। इस बार अच्छे डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।

भारत में कार कंपनीज अगर सही दाम रखें तो उनकी कार मिडिल क्लास हाथोंहाथ उठा लेगी। लेकिन रियल स्टेट की तरह भारत में कार बाज़ार भी inflated है यानि अपनी असल कीमत से कई ज्यादा दामों पर प्रोडक्ट्स को बेचा जा रहा है। सो मंदी तो आनी ही थी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन