Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भास्कर का कर्मचारी मासूम से करता था रेप, रिपोर्ट दर्ज, नौकरी गई, घर से फरार

दैनिक भास्कर इंदौर में कार्यरत सचिन श्रीवास्तव पर 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला प्रकाश में आते ही भास्कर ने उसे टर्मिनेट कर दिया है। 

दैनिक भास्कर इंदौर में कार्यरत सचिन श्रीवास्तव पर 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला प्रकाश में आते ही भास्कर ने उसे टर्मिनेट कर दिया है। 

बच्ची रांची की है और सचिन ने उसे पढ़ाने का झांसा देकर इंदौर ले आया था लेकिन उससे झाड़ू-पोंछा के साथ बर्तन मांचने का काम कराने लगा। काम नहीं करने पर मारता पीटता भी था। बच्ची के अनुसार सचिन शराब पीता था और उसके बाद गंदी हरकतें करता था। वह बार बार बच्ची को धमकाता भी रहता था कि अगर उसकी पत्नी को उसकी करतूतों के बारे में उसने कुछ बताया तो जान ले लेगा। बच्ची डरी-सहमी रविवार को रो रही थी तो पड़ोसियों ने चाइल्ड लाइन को फोन कर दिया और फिर मामले का खुलासा हुआ। 

पुलिस ने सचिन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी करा दिया गया है। एफआईआर दर्ज होते ही सचिन घर से फरार हो गया। गौरतलब है कि इंदौर के दामन पर पहली बार किसी पत्रकार के कारण ये दाग लगा है। सचिन, जो काफी साहित्यिक प्रवृत्ति का माना जाता था, उसने ये भी नहीं सोचा कि किस तरह का घिनौना कृत्य कर रहा है। वह शराब पीने का आदी होने के साथ ही अक्सर अलग अलग महिलाओं के साथ देखा जाता रहा है। भास्कर इंदौर ने अपने कर्मचारी के खिलाफ खबर तो नहीं छापी, लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन