Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दैनिक जागरण को पंजाब के 9 शहरों में रिपोर्टर/सीनियर रिपोर्टर की तलाश!

दैनिक जागरण ने रिपोर्टर और सीनियर रिपोर्टर पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां पंजाब के कई प्रमुख शहरों में की जानी हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है।

जारी विज्ञापन के मुताबिक उम्मीदवार के पास रिपोर्टिंग में 3 से 8 वर्ष तक का अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी भाषा में दक्षता के अलावा पंजाबी और अंग्रेजी का ज्ञान भी जरूरी बताया गया है।

भर्ती जिन शहरों के लिए निकाली गई है उनमें पठानकोट, बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों से 17 मई शाम 8 बजे तक अपना बायोडाटा भेजने को कहा गया है। आवेदन ईमेल [email protected] पर भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9517178118 भी जारी किया गया है।

विज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आवेदन करते समय उम्मीदवार जिस जिले के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसका जिक्र जरूर करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन