Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

मीडिया इंडस्ट्री में करियर का मौका: Republic और NDTV में वैकेंसी

मीडिया जगत में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। देश के दो प्रमुख न्यूज नेटवर्क—रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क और एनडीटीवी—ने नई वैकेंसीज़ निकाली हैं।


रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने ब्रैंडेड कंटेंट प्रोड्यूसर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए विज्ञापन के मुताबिक, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भूमिका ब्रैंडेड कॉन्टेंट से जुड़ी होगी, जिसमें कंटेंट की प्लानिंग और प्रोडक्शन शामिल रहेगा।

आवेदन करने के लिए विज्ञापन में दिये गए क्यूआर कोड को स्कैन करें…


एनडीटीवी प्रॉफिट

वहीं, एनडीटीवी ग्रुप अपने बिजनेस चैनल ‘एनडीटीवी प्रॉफिट’ के लिए सोशल मीडिया प्रोड्यूसर्स की तलाश कर रहा है। इस पद के लिए 2-3 साल का अनुभव जरूरी है, खासकर उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी जिनके पास पत्रकारिता और सोशल मीडिया दोनों का अनुभव हो।

एनडीटीवी की अपेक्षाओं के अनुसार, उम्मीदवारों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की गहरी समझ, बेहतर न्यूज़ सेंस और खबरों को क्रिएटिव व इनोवेटिव तरीके से पेश करने की क्षमता होनी चाहिए। इसके साथ ही ट्रेंड्स और कॉम्पिटिशन पर लगातार नजर रखना भी ज़रूरी होगा।

एनडीटीवी की इस भूमिका में दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन