Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

रिटायर्ड आईपीएस नकल करते हुए पकड़े गए

एक रिटायर्ड IPS अधिकारी को एलएलबी की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया है। यह घटना लखनऊ में केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में हुई है। रिटायर्ड IPS अधिकारी राजेश कुमार एलएलबी की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे थे। इस दौरान परीक्षा हॉल में जांच करने पहुंची फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने उन्हें नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

टीम के अनुसार, कुमार के पास से कई नोट्स और चिट्स बरामद हुईं। उन्होंने कहा कि यह लगातार दूसरा दिन है जब कुमार को नकल करते हुए पकड़ा गया है। पहले भी बुधवार को उन्हें नकल करते हुए देखा गया था लेकिन तब चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय की एग्जाम कंट्रोलर ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन