Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ड्रीमराइटर नामक रोबोट रिपोर्टर द्वारा सिर्फ एक मिनट में तैयार बिजनेस रिपोर्ट हुई प्रकाशित, चीनी पत्रकारों में खलबली

बीजिंग। चीन में एक रोबोट रिपोर्टर द्वारा लिखी गई पहली बिजनेस रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद वहां के पत्रकारों में खलबली मच गई है। पत्रकारों को डर सताने लगा है कि रोबोट का इस्तेमाल जल्द ही वहां के राज्य नियंत्रित मीडिया में भी होने लगेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार रोबोट द्वारा 916 पेज की यह रिपोर्ट चीन की गेमिंग कंपनी टेंसेंट ने तैयार कराई है। यह कंपनी चीन में इंस्टेंट मेसेजिंग सेवा उपलब्ध कराती है।

ड्रीमराइटर नामक रोबोट ने यह रिपोर्ट सिर्फ एक मिनट में तैयार कर दी थी। गुरुवार को प्रकाशित यह रिपोर्ट कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित थी। चीनी भाषा में लिखी गई यह रिपोर्ट बेहद पठनीय है और इसे देखकर अंदाजा लगाना कठिन है कि यह मशीन द्वारा तैयार की गई है।

हालांकि अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में भी रोबोट रिपोर्टर काम करते हैं, लेकिन चीन के पत्रकारों के अनुसार वहां उनका इस्तेमाल ज्यादा बड़े पैमाने पर किया जा सकता है। चूंकि रोबोट रिपोर्टर छुट्टी नहीं लेते और नियत समय पर अपनी रिपोर्ट जारी कर देते हैं, इसलिए उनमें डर बढ़ता जा रहा है। पत्रकार ली वेइ के अनुसार, “मैं लंबे समय से रोबोट रिपोर्टरों के बारे में सुनता आ रहा हूं, लेकिन वह अमेरिका और यूरोप में ही काम करते थे। मैं अभी उनसे मुकाबला करने को तैयार नहीं हूं।”

उल्लेखनीय है कि रोबोट रिपोर्टरों में काम करने वाला तंत्र उसकी गलतियों को तुरंत पकड़ कर भविष्य के लिए यह सीख अपना लेता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन