Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रोहित उपाध्याय ने निराश होकर छोड़ा टीवी टुडे, अंदर नई नौकरी की एक और खबर है!

पत्रकार रोहित उपाध्याय को लेकर खबर है कि उन्होंने टीवी टुडे नेटवर्क से विदा ले ली है। रोहित यहां बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत थे।

सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में उन्होंने कहा है-

“आज से 10 साल पहले जब ‘आजतक’ जॉइन किया था तो बड़े अरमान थे. सोचा था देश घूमूंगा, सच दिखाऊंगा. मगर मेरे जैसे साधारण पत्रकार के लिए शायद बहुत बड़ी जगह थी वो. सो अपनी बात बन नहीं पाई!

वो शेर है न कि-

इस ज़माने का बड़ा कैसे बनूं, इतना छोटापन मेरे बस का नहीं!!”


एक और पत्रकार की भी खबर है। विस्तार न्यूज एमपी-सीजी ज्वाइन किया है। सब एडिटर की पोस्ट पर। नाम है अभय वर्मा।

सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए अभय ने लिखा है-

“नया सफर नया ठिकाना, विस्तार न्यूज में बतौर सब एडिटर नई पारी की शुरूआत की है। इस सफर में सीखना और आगे बढ़ना जारी रहेगा।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Subodh

    September 14, 2025 at 11:39 pm

    NDTV में आपका स्वागत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन