Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘पार्लियामेंट्री बिजनेस’ ने वादा निभाया, सबको दी बकाया सेलरी, चैनल होगा रीलांच

आज पार्लियामेंटरी बिजनेस के प्रबंधन ने अपने पूर्व कर्मचारियों को वेतन दे दिया. जिन लोगों के पास कम्पनी की कोई संपत्ति किसी ना किसी रूप में उपलब्ध है, उनको उसे वापस करने के बाद वेतन देने की बात कही गयी है. उधर, प्रबंधन ने चैनल को रीलांच करने की भी तैयारी शुरू कर दी है.

पार्लियामेंट्री बिजनेस नामक चैनल संचालित करने वाले एडिटर इन चीफ नीरज गुप्ता और सीईओ रोहित सक्सेना ने आर्थिक संकट के कारण चैनल बंद कर दिया था. इसके बाद बकाया सेलरी के लिए यहां कार्यरत मीडियाकर्मी भड़क गए थे.

बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ जिसमें अगले तीन महीने में एक एक कर सभी को सेलरी देने का वादा प्रबंधन ने किया. वादे को निभाते हुए नीरज गुप्ता और रोहित सक्सेना ने तीन महीने का इंतजार किए बगैर आज ही मीडियाकर्मियों में बकाया सेलरी का वितरण कर दिया.

इस बीच, पता चला है कि पार्लियामेंट्री बिजनेस के प्रबंधन ने कर्मचारियों को सेलरी देने के बाद अब इस बात की पड़ताल करा रहे हैं कि किन लोगों ने खुद ही ताला लगाकर कंपनी को बदनाम करने की साजिश रची. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है. ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रबंधन कानूनी कार्यवाही करेगा. प्रबंधन का कहना है कि जो लोग इस सारी साजिश के पीछे हैं उनके नाम जल्द सार्वजनिक किए जायेंगे ताकि मीडिया संस्थानों को पता चल सके कि ऐसे कौन लोग हैं जो आपके यहाँ ही नौकारी कर आपके खिलाफ साजिश रच नुक़सान पहुँचाते हैं. सभी मीडिया संस्थान ऐसे नकारात्मक लोगों से दूरी बना सकें.

चैनल के सीईओ रोहित सक्सेना ने बताया कि वे अपने मीडिया करियर में हमेशा से इंप्लाई फ्रेंडली रहे हैं. मीडियाकर्मियों के हितों की हमेशा परवाह करते रहे हैं. वे खुद एक आम मीडियाकर्मी के रूप में शुरुआत कर यहां तक आज पहुंचे हैं इसलिए उनको मीडियाकर्मियों की पीड़ा अच्छे से पता है. यही वजह है कि वे जहां रहे, हमेशा कर्मचारियों के हितों को तवज्जो दी. उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया. पार्लियामेंट्री बिजनेस को आर्थिक संकट के चलते यहां कार्यरत मीडियाकर्मियों की सहमति से बंद किया गया. उस समय भी सबसे कहा गया था कि फंड मैनेज होते ही सबका एक एक पाई चुका दिया जाएगा. आज सबको सेलरी वितरित कर हम लोगों ने फिर साबित किया कि अपने लिए आम मीडियाकर्मियों का दुख-सुख सबसे उपर है. भविष्य में भी हम लोग ये परिपाटी बनाए रखेंगे ताकि कभी किसी को दुख न पहुंचे और हम लोगों की साख पर कोई संकट न आए. रोहित ने जानकारी दी कि वे लोग जल्द ही चैनल को रीलांच करने जा रहे हैं. इसके लिए नए सिरे से चैनल को संयोजित किया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन