Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रोहित रंजन ने इस्तीफ़ा दिया तो भड़क गया ज़ी न्यूज़ मैनेजमेंट, भेजा नोटिस

ये वो नोटिस है जिसे ज़ी न्यूज़ प्रबंधन ने रोहित रंजन को भेजा है। रोहित ने ज़ी न्यूज़ को नमस्ते बोल दिया तो भड़क गया ज़ी न्यूज़ प्रबंधन। इसी के बाद रोहित को नोटिस थमाया गया।

बताया जाता है कि रोहित को ज़ी न्यूज़ में प्रताड़ित किया जा रहा था। एबीपी न्यूज़ से हटाये गये एक संपादक जो आजकल ज़ी न्यूज़ के संपादक हैं, वे अपने सैडिस्ट एप्रोच के कारण जाने जाते हैं। बताया जाता है कि इन्हीं महोदय ने रोहित को तरह तरह से परेशान किया जिससे रोहित को यहाँ से निकलने के बारे में प्लान करना पड़ा।

चर्चा है कि रोहित रंजन टाइम्स नाउ नवभारत चैनल में वरिष्ठ पद पर जा रहे हैं। ज़ी न्यूज़ में वो सुधीर चौधरी के जाने के बाद से प्राइम टाइम शो डीएनए होस्ट करते थे। अपने प्राइम टाइम एंकर को जाते देख भड़के ज़ी न्यूज़ प्रबंधन ने रोहित रंजन को नोटिस भेजकर बुरी तरह हड़काया है। देखना है कि रोहित रंजन अब क्या स्टैंड लेते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. ram singh

    August 6, 2023 at 6:03 pm

    बेवकूफ बनाने के लिए नोटिस है, एक कर्मचारी से कोई भी शर्त साइन करा लेना अपने आपमें अवैधानिक है। कर्मचारी स्वतंत्र होता है कहीं भी नौकरी करने के लिए। उसके लिए कोई ऐसी गोपनीय शर्त और सूचना चोरी का आरोप नहीं लगा सकता।
    चोरी दस्तावेजों की होती है न कि किसी विचार की। विचार एक व्यक्ति की निजी धरोहर होता है।
    ———
    जैसे कोई किसी से शर्त लिखवा ले कि मैं आपका मर्डर कर दूंगा तो भी आपका परिवार हमारे ऊपर कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा।
    ऐसी शर्त अपने आपमें अवैधानिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन