Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रोहित एबीपी न्यूज से जुड़े, मनीष दैनिक भास्कर पहुंचे, कुमार निशांत अब अमर उजाला के साथ

रोहित विश्वकर्मा ने इंडिया न्यूज को गुडबाय कहने के बाद अब एबीपी न्यूज से जुड़ गए हैं. वे एडिटोरियल कंसल्टेंट बनाए गए हैं.

रोहित ‘टीवी9’ ग्रुप में लंबे समय तक रहे. वे आजतक में भी रहे हैं.

रोहित आईआईएमसी के वर्ष 2004 बैच के छात्र रहे हैं.

एबीपी न्यूज के साथ रोहित की ये दूसरी पारी है. करियर के शुरुआत में वे तत्कालीन स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) में चार वर्षों तक कार्यरत रहे.


पटना से खबर है कि मनीष मिश्रा दैनिक भास्कर समूह के साथ जुड़ गए हैं. मनीष मिश्रा इससे पहले एचटी ग्रुप के ‘हिन्दुस्तान स्मार्ट’ में कार्यरत थे.

14 साल से मीडिया में सक्रिय मनीष अमर उजाला, हिन्दुस्तान, आईनेक्स्ट आदि अखबारों में काम कर चुके हैं.

वे यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले हैं.


कुमार निशांत ने अमर उजाला अखबार के पटना ब्यूरो में नियुक्त किए गए हैं.

वे हाल फिलहाल तक ‘स्वतंत्र वार्ता’ अखबार में लेखन करते थे.

25 साल से मीडिया में सक्रिय निशांत दैनिक आर्यावर्त, आज, स्वतंत्र वार्ता अखबारों में कार्यरत रहे हैं.

कुमार निशांत बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन