Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार- लेखक रोमेश जोशी का निधन

देवप्रिय अवस्थी-

मित्र अनिल जैन ने पत्रकार- लेखक रोमेश जोशी के निधन की सूचना दी है. रोमेश जी शरद जोशी के छोटे भाई थे. रोमेश जी ऐसी भी क्या जल्दी थी?

वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यंग्यकार रोमेश जोशी यानी अपने रोमेश जी अब नहीं रहे। मेंरे कॅरिअर के शुरुआती दौर में नवभारत (इंदौर) में मेरे दूसरे संपादक। उनसे कामकाज के दौरान वाद-विवाद भी खूब हुआ जिसके कारण संवादहीनता भी रही, लेकिन आधे घंटे से ज्यादा की कभी नहीं।

स्मृतिशेष मशहूर व्यंग्यकार शरद जोशी उनके बड़े भाई थे और उन्होंने ही मुझे शरद जी से पहली बार मिलवाया था। उनकी खनकदार हंसी और संवादी तंज के तो कहने ही क्या! बेमिसाल। कुछ महीनों पहले प्रसंगवश एक बाउंसरनुमा संपादक पर लिखी मेरी एक फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने टिप्पणी की थी और मुझे फोन पर भी कहा था कि इस व्यक्ति के बारे में जो कुछ भी तुमने लिखा है वह जानते तो बहुत लोग हैं लेकिन लिख सिर्फ तुम्हीं सकते थे। वह उनसे मेरा आखिरी संवाद था।

इसके चंद दिनों बाद वे मुंबई चले गए। दिल के तो पुराने रोगी थे ही, मुंबई में कुछ और शारीरि मिली कि वे उस पार चले गए। रोमेश जी, आखिर ऐसी भी क्या जल्दी थी जाने ?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajesh Sarkar

    November 25, 2022 at 10:35 am

    दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार और व्यंग्यकार रोमेश जोशी का स्मरण करते हुए यह लेख उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अभूतपूर्व उदाहरण है। नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन