Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार के वरिष्ठ पत्रकार राधिका रमण बालन का निधन

पटना : वरिष्ठ पत्रकार राधिका रमण बालन का निधन हो गया. 70 वर्षीय बालन पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे. कई दिनों से उनका इलाज आइजीएमएस में चल रहा रहा था. सोमवार के सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार बांस घाट पर किया गया. उनके पुत्र कौशलेद्र रमण ने मुखाग्नि दी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार और परिजनों ने अश्रुपुरित नेत्रों से उनको अंतिम विदाई दी. उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनेताओं, पत्रकारों और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी.

स्वर्गीय बालन के निधन की सूचना मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी ने शोक व्यक्त किया है.  अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कहा है कि बालन जी ने राजनीतक कार्यकर्ताओं को अपने पत्रकारिता जीवन में महत्वपूर्ण स्थान दिया था. उनके निधन से जनपक्षधरता की राजनीति करने वालों की क्षति हुई है. इधर भाजपा कार्यालय में बालन के निधन पर शोकसभा का अयोजन किया गया. एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने भी बालन के निधन पर शोक प्रकट किया है. इधर, प्रभात खबर के पत्रकारों ने भी इनके निधन पर संवेदना व्यक्त किया. रालेसपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डा अरुण कुमार, आइजीआइएमएस के डा ब्रजनंदन कुमार ने स्वर्गीय बालन के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन