Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार रूपक सान्याल का निधन

नवेद शिकोह-

बीट रिपोर्टिंग के महारथी का थम गया जीवन रथ, खाटी पत्रकार का संपूर्ण रूप थे रूपक सान्याल… वास्तविक पत्रकार रिपोर्टिंग करता है और अखबार उसे पूर्णकालिक पेशेवर पत्रकार के तौर पर तनख्वाह देता है। पत्रकारों की भीड़ में ऐसे पत्रकार अब चिराग लेकर ढूंढने से मिलते हैं। रूपक सान्याल ऐसे ही पत्रकार थे।

अलग-अलग दौर में अखबारों में दशकों तक निरंतर नौकरी करने वाले सान्याल एक खाटी पत्रकार की तरह खबरों और अखबार की नौकरी की दुनिया के सिवा इधर उधर भटकते कभी नजर नहीं आए। क्योंकि पेशेवर पूर्णकालिक पत्रकार के पास समय ही नहीं मिलता कि इधर उधर फालतू चीजें में पड़े।

अपने काम से काम रखने वाले रूपक कुछ महत्वपूर्ण विभागों की रिपोर्टिंग में माहिर पत्रकार थे। व्यवहार कुशल, मिलनसार और नकारात्मकता से दूर रहने वाले ऐसे पत्रकार का असमय चला जाना पत्रकारिता क्षेत्र का बड़ा नुक्सान है।

जनसत्ता से वाइस ऑफ लखनऊ का सफर तय करने वाले स्वर्गीय अखिलेश दास के पब्लिकेशन में ही रूपक दो दशक तक निरंतर नौकरी करते रहे। पीआर पत्रकारिता, लफ्फाजी पत्रकारिता या मान्यताकार्ड पत्रकारिता की भीड़ में अच्छे खाटी पत्रकारों की कमी है, ऐसे में रूपक सान्याल की मौत दुखी ही नहीं परेशान भी करती है। पत्रकारिता का संपूर्ण रूप रूपक को श्रद्धांजलि।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन