Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

रूस ने इन दो वरिष्ठ महिला पत्रकारों को गंभीर आरोपों में सुनाई 4 साल की सजा!

रूस ने कुर्स्क से रिपोर्टिंग करने वाले कई पश्चिमी पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं. इसी कड़ी में पुतिन सरकार ने फ्रांस24 की वरिष्ठ संवाददाता कैथरीन नॉरिस ट्रेंट और एक रूसी स्वतंत्र पत्रकार नीका नोवाक को चार साल की सजा सुनाई है.

आरोप है कि इन दोनों ने उस जगह से रिपोर्टिंग की थी जहां अगस्त की शुरूआत में यूक्रेनी सैनिकों ने सीमा पार कर रूसी क्षेत्र का एक हिस्सा बना लिया था.

विदेशी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, दोनों पत्रकारों में से एक नीका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि कैथरीन नॉरिस की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों पत्रकारों पर दर्ज मामलों से पहले लगभग 18 पत्रकार अपने काम को लेकर वर्तमान समय में सलाखों के पीछे हैं. उनमें से छह को यूक्रेन में युद्ध पर अपनी स्वतंत्र रिपोर्टिंग में रूसी युद्ध अपराधों के बारे में लिखने के लिए दोषी ठहराया गया है या मुकदमा चलाया जा रहा है.

सीपीजे की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट बताती है कि पत्रकारों के मामले में रूस दुनिया का चौथा सबसे खराब देश हे. संस्था की सबसे हालिया रिपोर्ट में जेल जनगणना में 1 दिसंबर 2023 को जेल में कम से कम 22 पत्रकारों को सूचीबद्ध किया गया है.

Note : पहली तस्वीर फ्रांस24 की कैथरीन नॉरिस ट्रेंट और बगल में नीका नेविक (ऊपर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन