Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुतिन को चुनौती देने वाली महिला पत्रकार का नामांकन रद्द

रूस में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी है। वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर का चुनौती देने का ऐलान करने वाली पूर्व टीवी पत्रकार येकैटेरीना दंतसोवा को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया गया है। दंतसोवा यूक्रेन युद्ध की प्रबल विरोधी के तौर पर सामने आईं थी।

रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार डंटसोवा के नामांकन में कई तरह की गड़बड़ियां थीं। सर्वसम्मति से उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। पूर्व टीवी पत्रकार के नामांकन रद्द होने के बाद पुतिन के आलोचकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें किसी भी तरह की चुनौती बर्दाश्त नहीं है। यही वजह है कि किसी भी मजबूत विरोधी को सामने आने नहीं दिया जाएगा। चुनाव सिर्फ दिखावे के लिए कराए जाएंगे।
वहीं चुनाव आयोग ने कहा कि उनके नामांकन में 100 से ज्यादा गलतियां हैं ।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 40 वर्षीया महिला पत्रकार को सांत्वना देते हुए कहा कि आप एक युवा महिला है। आपके सामने पूरा भविष्य पड़ा हुआ है। आप भविष्य में माइनस को प्लस में भी बदल सकती है।

दंतसोवा ने देश के उदारवादी नेता ग्रिगोरी यवलिंस्की से आग्रह किया कि उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार की बजाय अपनी याब्लोको पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव लड़ने का अवसर दें जिससे की उन्हें एक बार फिर से नए सिरे से नामांकन पत्र भरने की इजाजत मिल सके लेकिन यवलिंस्की ने साफ तौर पर कहा कि वो डंटसोवा का समर्थन नहीं करेंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन