Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार बी एन गिरि लिखित टीएमसी नेता की जीवनी ‘सबके चहेते भूषण दा’ का विमोचन संपन्न

मुंबई से प्रकाशित दैनिक यशोभूमि के उपसंपादक बी एन गिरि लिखित टीएमसी नेता की जीवनी ‘सबके चहेते भूषण दा’ का विमोचन संपन्न

मुंबई,मुंबई से प्रकाशित हिंदी दैनिक यशोभूमि के उपसंपादक बी.एन. गिरी लिखित टीएमसी नेता की जीवनी ‘सबके चहेते भूषण दा’ का विमोचन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के पारबेलिया में किया गया।

शशि भूषण प्रसाद यादव वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में नितुरिया अंचल के पारबेलिया में आयोजित एक समारोह में बी.एन. गिरि लिखित टीएमसी नेता दिवंगत शशि भूषण प्रसाद यादव की जीवनी ‘सबके चहेते भूषण दा’ का विमोचन स्थानीय गुरुद्वारा हॉल में आयोजित समारोह में नितुरिया पंचायत समिति के उपसभापति और टीएमसी हिंदी भाषी सेल के जिलाध्यक्ष शान्ति भूषण प्रसाद यादव,टीएमसी नेता संजय यादव,मजदूर नेता आर के त्रिपाठी, मजदूर नेता हसीबुल रहमान, अपराजित बनर्जी, टीएमसी नेता हजारी बाउरी, सालतोड़ ग्राम पंचायत के प्रधान सुमित सागर प्रसाद और शिक्षक मानवेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोगोंकी उपस्थिति में किया गया।

विमोचन समारोह में उपस्थित लोगों ने शशि भूषण यादव की तस्वीर पर मल्यार्पण कर उनको याद किया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों ने भूषण दा के योगदान के बारे में बताया। इलाके के चहेते मजदूर और टीएमसी नेता शशि भूषण यादव की 29 मार्च 2010 को हत्या कर दी गई थी । उनकी समृति में हर साल 29 मार्च को विशाल रैली निकाली जाती है जबकि 1 अप्रैल को उनकी जयंती पर रक्तदान शिविर सहित कई उपक्रमों का आयोजन किया जाता है और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी जाती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन