Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गौरव गुप्ता समेत साधना ब्रॉडकास्ट के कई मालिक और कई यूट्यूबर फ़र्ज़ीवाड़े में नपे!

साधना ब्रॉडकास्ट कंपनी के मालिकों पर गाज गिरी है। सेबी ने इन्हें ट्रेडिंग करने से बैन कर दिया है। गौरव गुप्ता, श्रेया गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पूजा अग्रवाल और वरुण एम पर निवेशकों को गुमराह करने और फ़र्ज़ीवाडा करने के आरोप हैं।

मार्केट रेगुलेटर सेबी की कार्रवाई की ज़द में बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटर्स आए हैं। सेबी ने इन सभी पर मार्केट में कारोबार करने पर बैन लगा दिया है।

सेबी ने यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो डालने और इससे गैरकानूनी लाभ 41.85 करोड़ रुपए कमाने का भी संज्ञान लिया है। सेबी ने रक़म जब्त करने का आदेश दिया है।

सेबी ने अरशद सहित 31 यूट्यूबर्स को शेयर पंप एंड डंप योजना में दोषी पाया है। इन लोगों पर निवेशकों को गुमराह करने और शेयर बाजार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है।

सेबी ने अरशद वारसी समेत इन लोगों पर यह कदम यू-ट्यूब चैनल पर निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने का सुझाव देने वाले भ्रामक वीडियो डालने के मामले में उठाया है।

सेबी ने कहा है कि रेगुलेटर ने 31 संस्थाओं को अगले आदेश तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी तरीके से प्रतिभूतियों को खरीदने, बेचने या व्यवहार करने से रोक दिया है।

सेबी ने कहा है कि मामले में दोषी पाए गए अरशद वारसी सहित कई यूट्यूबर्स निवेशकों को गुमराह करके अपना वॉल्‍यूम बढ़ा रहे थे और महीने में 75 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे थे।

सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि अरशद वारसी और उनकी पत्‍नी भी यूट्यूब चैनल के जरिये शेयर पंप एंड डंप का खेल चला रहे थे। मिडकैप और स्‍मॉलकैप स्‍टॉक्‍स के बारे में गलत जानकारी के जरिये निवेशकों को प्रभावित कर रहे थे और ज्‍यादा संख्‍या में लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने चैनल पर पैसे देकर एड भी चलवाते थे।

सेबी को इस तरह की शिकायतें मिली थीं कि टीवी चैनल साधना ब्रॉडकॉस्‍ट को लेकर यू-ट्यूबर्स ने निवेशकों को गुमराह किया और उसके शेयरों की कीमत बढ़वाई। नेट प्रॉफिट तक पहुंचने ही इन लोगों ने शेयर बेचकर मुनाफा कमा लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि निवेशकों को लुभाने के लिए कंपनी के बारे में झूठी सामग्री के साथ भ्रामक वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए। जुलाई 2022 की दूसरी छमाही के दौरान, साधना के बारे में झूठे और भ्रामक वीडियो दो यू-ट्यूब चैनलों- ‘द एडवाइजर’ और ‘मनीवाइज’ पर अपलोड किए गए थे।

सेबी का कहना है कि ऐसे यू-ट्यूबर्स पंप एंड डंप के जरिए ही महीने में 75 लाख रुपए तक कमा रहे थे। सेबी ने अरशद की पत्‍नी के साथ इस बारे में हुई बातचीत को भी रिकॉर्ड किया है।

सेबी ने कहा कि साधना ब्रॉडकॉस्‍ट मामले में अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपए का लाभ कमाया, जबकि उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपए का लाभ हुआ है। इस मामले में रेगुलेटरी ने अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान इस मामले की जांच की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि अप्रैल से जुलाई मध्य, 2022 के दौरान साधना के शेयरों के मूल्य और मात्रा में काफी उछाल देखने को मिला।

सभी दोषियों पर कार्रवाई करते हुए सेबी ने बाजार में ट्रेडिंग से तत्‍काल रोक लगा दी है। मामले में अरशद वारसी और उनकी पत्‍नी पर भी पाबंदी लगाई गई है।   

सेबी ने ताजा मामले में कई यू-ट्यूब चैनल पर भी बैन लगा दिया है, जिसमें Moneywise, The Advisor, MidCap Calls और Profit Yatra जैसे यू-ट्यूब चैनल शामिल हैं। सेबी का कहना है कि ये चैनल्‍स अपना काम बनने के बाद डिलीट कर दिए जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन