Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘साधना प्राइम न्यूज़’ आर्थिक संकट से घिरा, कइयों ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपनी आखरी सांसे गिन रहा विवादित न्यूज़ चैनल साधना प्राइम न्यूज़ इन दिनों भारी वित्तीय संकट से जूझ रहा है। आलम यह है कि नॉएडा ऑफिस में तकरीबन सभी पुराने लोगों ने चैनल को अलविदा कह दिया है। मालिक मारूफ चौधरी और उनके भाई मोहसिन खान हालात ठीक नहीं कर पा रहे हैं।

सभी कर्मचारियों को मार्केट से पैसा निकालने को कहा गया है। जिलों में जो स्ट्रिंगर वर्षों से बिना पैसे के तैनात थे, उन लोगों को भी न सिर्फ़ बदला जा रहा है बल्कि 25 हज़ार रुपये प्रति माह का टारगेट देकर नया स्ट्रिंगर रखा जा रहा है। चैनल में लंबे समय से जुड़े सीनियर एचआर हेड नवीन जैन ने भी अलविदा कह दिया।

बताया जा रहा है नवीन जैन को भी प्रबंधन ने पिछले छह माह से एक चवन्नी भी नहीं दी थी। साथ ही नवीन जैन पर अन्य कर्मचारियों को मुफ्त में काम कराने का प्रेशर भी था। बताया जा रहा है कि एसाइनमेंट के लोगों से भी पैसा लाने के लिए कहा गया जिसके बाद एसाइनमेंट के भी कई सदस्यों ने इस्तीफ़ा भेज दिया है। बस गिने चुने लोग ही एसाइनमेंट की जिम्मेवारी संभाल रहे है। इनपुट और आउटपुट में भी कोई ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पा रहा है।

लगता है जैसे चैनल अपने आख़िरी दिनों में है। नॉएडा ऑफिस से लेकर लखनऊ कार्यालय तक बदलने का आदेश दिया गया है। चर्चा इस बात की भी है कि चैनल को फिर से ठेके यानी कि फ्रेंचाइजी मोड पर चलाने को लेकर बातचीत चल रही है। चैनल सूत्रों की माने तो वित्तीय संकट की वजह यूपी में बीजेपी सरकार है क्योंकि चैनल के मालिकों के पास दर्ज़नों स्लॉटर हाउस हुआ करते थे, लेकिन सूबे में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धंधा चौपट हो गया है।

साधना प्राइम न्यूज में कार्यरत रहे एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Pankaj

    October 11, 2018 at 5:17 am

    बिलकुल सत्य बात लिखी है आपने. ब्रजमोहन सर जब तक थे तब तक ये चैनल अपनी नयी ऊंचाइयों को छूता चला गया. उसके बाद मोहसिन खान ने इसे डुबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन