Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

साहबदीन यादव ‘स्वदेश’ चैनल से जुड़े, हेमराज ‘वन इंडिया’ के साथ

2018 के अलविदा होने के साथ ही साहबदीन यादव ने ख़बर Fast को अलविदा कहा। 2019 के शुरुआत के साथ साहबदीन ने नए वर्ष में लखनऊ से जल्द शुरू होने वाले नए नेशनल टीवी चैनल स्वदेश के साथ नई पारी की शुरुआत की है। कहा जा रहा है कि स्वदेश देश का पहला नेशनल चैनल होने जा रहा है जो राजधानी लखनऊ से चलेगा।

साहबदीन यादव ने 2015 में Knews में डेस्क से शुरुआत की, इसके बाद प्राइम न्यूज़ में अस्सिटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्य किया। 2017 में हिन्दी ख़बर के साथ कानपुर में रिपोर्टिंग की शुरुआत की और फिर दोबारा प्राइम न्यूज़ के साथ जुड़कर रिपोर्टिंग की। 2018 में ख़बर Fast से जुड़कर राजधानी लखनऊ से संवाददाता के रूप में रिपोर्टिंग की। 10 महीने ख़बर से जुड़े रहने के बाद साल के आखिरी दिन ख़बर Fast को अलविदा कहकर, नए साल में स्वदेश के साथ नई शुरुआत की।

हेमराज सिंह चौहान ने नए साल में वन इंडिया से की नए सफ़र की शुरुआत… युवा पत्रकार हेमराज सिंह चौहान इस साल अपने अपने करियर की शुरुआत ‘वन इंडिया’ न्यूज पोर्टल के साथ की है. उन्होंने 7 जनवरी को सीनियर सब एडिटर के तौर पर ‘वन इंडिया’ ज्वाइन कर लिया है.

इससे पहले हेमराज ने राजस्थान पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच हिंदी’ में अपनी सेवाएं दी हैं. यहां उन्होंने 1.5 साल काम किया और 9 महीने तक ‘कैच हिंदी’ टीम को लीड किया. इस दौरान इससे पहले वह न्यूज 24 चैनल और इंडिया टीवी में काम कर चुके हैं. नेशनल दस्तक वेब पोर्टल में बतौर न्यूज रिपोर्टर कार्य किया. युवा पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने अपने करियर की शुरुआत इंडिया टीवी में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन