Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

सहारा समूह के सीमांतों राय, जेबी राय और ओपी श्रीवास्तव समेत दो फर्मों पर मुकदमा

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में जमीन बेचने के बाद सेबी के खाते में जमा नहीं कराई थी राशि…

भोपाल/इंदौर/कटनी। सहारा समूह के अधिकारियों पर जमीन खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सहारा समूह की कंपनी कॉर्पोरेट कंट्रोल मैनेजमेंट (CCM) के प्रमुख सीमांतों राय व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद सहारा समूह द्वारा बेची गई जमीनों की राशि सेबी (SEBI) के खाते में जमा नहीं कराई गई। जांच में सामने आया है कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में 310 एकड़ जमीन बेचकर करीब 72 करोड़ 82 लाख रुपये शेल कंपनियों में जमा किए गए।

इसी मामले में भाजपा विधायक संजय पाठक की हिस्सेदारी वाली कंपनियों के जमीन सौदों की भी जांच की गई। EOW ने प्रारंभिक जांच के बाद आंनदोष (मनु) दीक्षित, दीपक सिंह ठाकुर और हिमांशु पांडेय के बयान दर्ज किए। इसके बाद सहारा इंडिया, श्रीसहारा प्राइम सिटी लिमिटेड, सीमांतों राय, जेबी राय और ओपी श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की जांच जनवरी 2025 में शुरू हुई थी और अब EOW ने कानूनी कार्रवाई की दिशा में यह कदम उठाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन