Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहारा मीडिया में सेलरी के लिए हाहाकार, मीडियाकर्मियों ने शुरू किया असहयोग आंदोलन

नोएडा : सहारा मीडिया में जुलाई माह की सेलरी अब तक न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने आज तय किया है कि अगले सप्ताह चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का घेराव किया जायेगा. सेलरी न मिलने से आक्रोशित कर्मचारी वैसे भी काम में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिसका सीधा असर चैनल और अखबार दोनों पर दिख रहा है. सुब्रत राय अगले सप्ताह सहारा के नोयडा कैम्पस में बैठक के लिये आने वाले हैं.

सहारा मीडिया में बीते जनवरी माह से सेलरी को लेकर दो स्लैब बना दिया गया हैं. इसमें 50 हजार तक पाने वाले लोगों को मात्र 17 हजार और 50 हजार से ज्यादा सेलरी वालों को मात्र 40 हजार रूपया प्रति माह मिल रहा है. इस टोकन सेलरी में सहारा कर्मियों के घर का खर्च नहीं चल पा रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि जब उच्च प्रबंधन और सहारा हास्पिटल के कर्मियों को पूरी सेलरी मिल रही है तो फिर सहारा मीडिया को ही क्यों नहीं?

सहारा ग्रुप के अखबार की सभी यूनिटें नोएडा, देहरादून, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और पटना पूरा खर्च निकालने के बाद भी लाभ में हैं. फिर भी न तो बीते 13 साल से किसी को प्रमोशन मिला और न ही सेलरी बढ़ी. उल्टे अब तो टोकन सेलरी देने में भी प्रबंधन नाटक कर रहा है. अखबार के कुछ यूनिटों में संपादक और प्रबंधक का चार्ज एक ही व्यक्ति को दे दिया गया है जिससे कर्मचारी परेशान हैं. जिन यूनिटों में प्रबंधक/ संपादक का चार्ज एक ही व्यक्ति के पास है, वहां प्रबंधक लोग मनमानी पर आमादा हैं, जिसे लेकर भारी आक्रोश है.

वैसे शनिवार को नोयडा में ब्यूरो चीफ रोशन ने सभी लोगों को आकर बताया कि 20 या 21 तक सेलरी मिल जायेगी, लेकिन कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुए. नोएडा में रिपोर्टरों ने असहयोग शुरू कर दिया है जिसके कारण अखबार में दिल्ली व नोयडा से जुड़ी अधिकांश खबरें एजेंसी के माध्यम से दी जा रही हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=3kOaC-msAtM

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dr Indukant Dixit

    August 19, 2018 at 10:01 am

    So sad!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन