Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग निवेशक का पैसा नहीं लौटा रही सहारा कंपनी

सेवा में,
माननीय नरेंद्र मोदी जी
प्रधानमंत्री भारत सरकार।

विषय:- आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग निवेशक का पैसा नहीं लौटा रही सहारा कम्पनी

महोदत,
अवगत कराना है कि प्रार्थी (बृजेश कुमार) ने दिनांक 01/12/2012 को 17900 रुपये की FD अपने नाम और दूसरी FD पत्नी बीना कुमारी के नाम 17900 रुपये की सहारा Q शॉप स्कीम के अंतर्गत कराई थी। दोनों FD की अवधि दिसम्बर 2018 में पूरी हो चुकी है।वहीं तीसरी FD दिनांक 31/05/2012 को 12250 रुपये की मेरी पत्नी ने स्वयं कराई थी। जिसकी परिपक्वता अवधि भी पूरी हो चुकी है। सहारा के एजेंट और मैनेजर से बार बार गुहार लगाने पर भी भुगतान नहीं हो रहा है।
मेरी पत्नी भी विकलांग हो गई है। बायां पैर में फाइलेरिया हो गया है। पैर बहुत मोटा हो गया है। इन्फेक्शन हो गया था।दो बार ऑपरेशन हो चुका है।चलने में काफी परेशानी होती है। ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंट में मेरा दाहिना पैर खराब हो गया है। कम्पनी ने नौकरी से भी निकल दिया है।

ऐसी संकट की घड़ी में आप से करबद्ध प्रार्थना है कि मेरा पूरा पैसा भुगतान कराने की कृपा करें। परिवार समेत आजीवन आभारी रहूंगा।

(बृजेश कुमार)

पुत्र स्व. हींगा लाल

पता:- नैमिषारण्य तीर्थ
मोहल्ला दक्षिण वार्ड
डाकघर- नैमिषारण्य, पिन कोड-261402
जिला:-सीतापुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल नम्बर- 09305372778


आदरणीय महोदय संपादक भड़ासम4मीडिया, कृपया इसे प्रकाशित करने की कृपा करें. मैं डेढ़ साल से बेरोज़गार हूँ. ETV ने निकाल दिया था. तब से नौकरी नहीं मिली. सहारा वाले भी पैसा नहीं लौटा रहे. एक एक पैसे की दिक्कत हो गई है. पीएम को पत्र लिखा तो वहां से भी कुछ नहीं हो रहा है. -बृजेश कुमार शर्मा (दिव्यांग)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन