Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दिल्ली पुलिस द्वारा साक्षी जोशी से दुर्व्यवहार किए जाने के ख़िलाफ़ पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

संदीप अग्रवाल-

जयपुर : भारतीय प्रेस आयोग ने जयपुर में राष्ट्रपति के नाम जरिये कलेक्टर कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन, पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की कही बात…

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को कवर करने वाली एक महिला पत्रकार के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा मारपीट का मामला तूल पकड़ता हुआ दिख रहा है। ऐसे में भारतीय प्रेस आयोग ने भी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को कवर करने वाली एक महिला पत्रकार के साथ दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट के आरोपों की जांच की मांग की। एक संयुक्त बयान में, भारतीय महिला प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी), भरतीय प्रेस आयोग और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने मामले की जांच की मांग की और कहा कि पत्रकार साक्षी जोशी के साथ व्यवहार के लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसी क्रम में भारतीय प्रेस आयोग के ज्ञापन देने के दौरान भारतीय प्रेस आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों के धरने को कवर कर रही महिला पत्रकार के साथ जो भी अभद्रता हुई है उसके खिलाफ सरकार और राष्ट्रपति के नाम जयपुर सहित राजस्थान के प्रत्येक जिलों में भारतीय प्रेस आयोग के संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है।

गोस्वामी ने बताया कि यदि ऐसे ही पत्रकारों पर हमले के ज़रिए प्रेस की स्वतंत्रता के साथ साथ लोकतंत्र की भी हत्या हो रही है। गौरतलब है कि महिला पत्रकार साक्षी जोशी जंतर मंतर धरना स्थल पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच कथित हाथापाई की भी गवाह बनीं। एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे साक्षी को पहले दिल्ली पुलिस के पुरुष पुलिसकर्मियों ने पहलवानों से बात करने से रोका और फिर महिला पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनके कपड़े फट गए। उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में 4 मई की सुबह छोड़ दिया गया।

उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को शिकायत भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच और सजा की मांग की है।

भारतीय प्रेस आयोग (रजि.) के लोग भी मामले की जांच की मांग करते हैं और एक महिला पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने के लिए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह करते हैं। इस दौरान भारतीय प्रेस आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, आयोग के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक आचार्य, पत्रकार बनैसिंह, मनोज यादव , वन्दे भारत चैनल के जयपुर ब्यूरो हरिओम सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

मूल खबर-

जंतर-मंतर पहुंचीं पत्रकार साक्षी जोशी के साथ दिल्ली पुलिस ने आधी रात के वक्त की बदतमीजी, देखें वीडियो https://www.bhadas4media.com/sakshi-joshi-ke-sath-badtamiji/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन