Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संकट में कैनविज टाइम्स, लेट होने लगी सैलरी

लखनऊ : कैनविज ग्रुप के समाचार पत्र कैनविज टाइम्स में 14 मार्च गुजर जाने के बाद भी अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। होली के 9 दिन ही शेष बचे हैं और अभी तक वेतन न आने से कर्मचारी बहुत परेशान हैं। त्योहारों में आम तौर पर दस दिन पहले से ही खरीदारी शुरू हो जाती है, लेकिन प्रबंधन इस बात को समझने को तैयार नहीं है।

पहले कैनविज टाइम्स में हर महीने की पहली या दूसरी तिथि को वेतन सबको मिल जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसे दस तारीख तक खींच कर लाया गया और अब पिछले तीन-चार महीने से 14-15 तारीख को वेतन आता है। इस स्थिति से कर्मचारी बहुत डरे हुए हैं। इसकी वजह यह है कि पहले भी तमाम समाचार पत्रों में इसी तरह से वेतन देर से मिलते-मिलते दो-तीन महीने तक बकाया होने लगा था।

जनसंदेश टाइम्स लखनऊ में तो अभी भी चार-पांच महीने देर से वेतन मिल रहा है। यहां यह बताना समीचीन होगा कि कैनविज टाइम्स बरेली और लखनऊ से प्रकाशित होता है। बरेली में इसके ठीकठाक पाठक हैं और लखनऊ में भी मध्यम दर्जे के समाचार पत्रों में यह पहले स्थान पर आता है। पर सैलरी बकाया से अखबार की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन