Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सलमान खान ने 25 साल बाद दूरदर्शन को दिया विशेष साक्षात्कार, दो अगस्त को होगा प्रसारण

हिन्दी फ़िल्मों के जाने-माने अभिनेता सलमान ख़ान ने दूरदर्शन को 25 साल बाद एक विशेष साक्षात्कार दिया है। साक्षात्कार में सलमान ख़ान ने इस बात का ख़ुलासा किया है कि वे जब भी कोई फ़िल्में करते हैं या फिर किसी को इंटरव्यू देते हैं तो पूरी तरह दूरदर्शन के गाइंडलाइंस का अनुसरण करते हैं। इस साक्षात्कार में सलमान ख़ान ने अपने जीवन के तमाम अनछुए पहलुओं के बारे में खुलकर बातचीत की है। दूरदर्शन न्यूज़, नई दिल्ली के वरिष्ठ संवाददाता मनोज टिबड़ेवाल आकाश को एक मुलाक़ात कार्यक्रम के लिए मुंबई में दिए इस विशेष साक्षात्कार में मेगा स्टार सलमान ख़ान ने कहा कि वे अपने साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों को भी कहते हैं कि वे दूरदर्शन की गाइडलाइंस का अनुसरण करें।

सलमान का दूरदर्शन पर पहला इंटरव्यू 1989 में हुआ था जब उनकी उनकी फ़िल्म मैंने प्यार किया रिलीज़ हुई थी और अब 25 साल के लंबे अंतराल के बाद डीडी न्यूज़ के टाक शो एक मुलाक़ात के लिए सलमान ख़ान का दूरदर्शन के साथ इंटरव्यू हुआ है।  सलमान को चाहने वाले उनके प्रशंसक सबसे ज्यादा इस बात को जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान विवाह कब करेंगें? विवाह के प्रश्न पर सलमान ख़ान ने संस्पेस बनाए रखा और कहा कि अभी उनके विवाह करने में वक्त है और हो सकता है वे कभी विवाह करें ही नहीं।

एक मुलाक़ात कार्यक्रम डीडी न्यूज़ पर हर शनिवार को रात 9.30 बजे और हर रविवार को रात 11.30 बजे प्रसारित होता है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों का शो के एंकर मनोज टिबड़ेवाल आकाश हर सप्ताह इंटरव्यू लेते हैं। इसमें खेल, राजनीति, व्यापार, नौकरशाही, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, क़ानून, फ़िल्म, पत्रकारिता इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न नामचीन हस्तियों का वर्ष 2010 से ही लगातार मनोज टिबड़ेवाल आकाश इंटरव्यू लेते आ रहे हैँ। इस इंटरव्यू आधारित टाक शो में देश के विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित हस्तियों के जीवन के अनछुए पहलुओं पर बातचीत की जाती है।

एक प्रश्न के जवाब में सलमान ख़ान ने कहा कि वे राजनीति में नही आना चाहते और अपना वक्त सामाजिक कार्यों में अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के माध्यम से लगाना चाहते हैं। उनको यह भी कहा कि आने वाले समय में वे कुछ जगहों को गोद लेंगे, जहां पर वे बच्चों के कल्याण के लिए काम करेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में सलमान ख़ान ने कहा कि वे फ़िल्मों का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी फ़िल्मों को परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर देख सकें। सलमान ने यह भी कहा कि वे फ़िल्मों में बतौर अभिनेता ही काम करते रहेंगे और अब वे डायरेक्टर नही बनना चाहते। सलमान ख़ान का यह पूरा साक्षात्कार 2 अगस्त, शनिवार को दोपहर 12.30 बजे डीडी नेशनल पर एक मुलाक़ात कार्यक्रम में प्रसारित होगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन