Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बजरंगी भाईजान की धमकी, नकारात्मक बातें होती रहीं तो ट्विटर छोड़ दूंगा

‘बजरंगी भाईजान’ यानी सलमान खान ने ट्विटर छोड़ने की धमकी दी है। अपने फैन्स को जमकर लताड़ लगाई है। सलमान के फैंस जितना उन्हें प्यार करते हैं, उतना ही वह भी अपने फैंस पर जान छिड़कते हैं, लेकिन कुछ फैंस ने सल्लू को नाराज कर दिया है। उनकी कुछ ऐसी हरकतें हैं, जो सलमान को बिलकुल पसंद नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपने इन फैंस को कहा है कि ऐसे लोग उनके प्रशंसक नहीं हो सकते हैं, जो फर्जी अकाउंट बनाते हैं। 

सलमान खान ने ट्वीट करके कहा है कि ऐसे फैंस जो फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल कर दूसरे सितारों को गाली-गलौच वाले संदेश पोस्ट करते हैं, उन्हें मैं बिलकुल सपोर्ट नहीं करता और ना ही वो मेरे फैन कभी हो सकते हैं। इससे पहले सलमान ने एक और ट्वीट कर फैंस से पूछा था, ‘आप में से कितनों के फर्जी अकाउंट हैं और क्यों?

मंगलवार देर रात सलमान ने कुल 23 ट्वीट्स कर अपने उन फैन्स को खूब खरी-खटी सुनाई जो सलमान, शाहरुख और आमिर में नंबर 1 की जंग चलाते रहते हैं। 

सलमान ने कहा कि अगर इस मीडियम पर इतनी ही नकारात्मक बातें होती रहीं तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा। इन सबके बीच ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा #BhaiRoxx। सलमान खान जो करते हैं उनका एक अलग ही  अपने ही अंदाज में करते हैं। ट्विटर पर अपने फैन्स को नसीहतें देने के लिए उन्होंने 23 ट्वीट्स खर्च कर दिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन