Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संपादक कल्पेश की हत्यारिन सलोनी की दिवाली जेल में बीतेगी, पढ़ें चार पेजी कोर्ट आर्डर

इंदौर : दैनिक भास्कर समूह के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक को लगातार धमकाकर, डराकर, प्रताड़ित करने के साथ 5 करोड़ की अवैध वसूली की मांग करने वाली सलोनी अरोरा की जमानत अर्जी आज जिला अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ए. डी.जे). कोर्ट से खारिज हो गई.

दो हफ्ते पहले कोर्ट के समक्ष आक्रामक रूख अपनाने के बाद सलोनी कोर्ट परिसर में ही कल्पेश के भाई नीरज याज्ञनिक को धमका रही थी. उसे नीरज याज्ञनिक द्वारा केस व अदालती कार्यवाही में रुचि लेने को लेकर आपत्ति थी. उसका नीरज से कहना था कि केस से दूर रहो वरना तुम्हें भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा, बदनाम कर दूंगी सबको.

सलोनी ने नीरज को कई धमकियां पुलिस के समक्ष ही दे डाली थीं. कल सलोनी के वकील व सरकारी वकील अभिजीत सिंह राठौर ने अपने अपने पक्ष रखे, जिसके बाद माननीय जज ने आर्डर होल्ड पर रखते हुए आज जारी किया. आर्डर में जमानत आवेदन को खारिज कर दिया गया है. यानि सलोनी की दिवाली अब जेल में ही मनेगी.

पढ़ें जज का चार पन्ने का आर्डर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन