Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

संभल के CO अनुज चौधरी पर वर्दी पहनकर नियम तोड़ने का पूर्व IPS ने लगाया आरोप! कहा- जांच भी करो

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी, यूपी को पत्र भेजकर सीओ संभाल अनुज चौधरी को ट्रांसफर करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग रखी है.

अपनी शिकायत में ठाकुर ने कहा कि अनुज चौधरी अपनी ड्यूटी के दौरान लगातार अपनी ड्यूटी से इतर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते दिख रहे हैं. इनमें धार्मिक जुलूस से संबंधित गदा उठाने और उसे पुजारी को देने, ड्यूटी के दौरान भजन गाने, विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कार्य शामिल है. इनमें कई कार्य उनके द्वारा पुलिस वर्दी में किया जा रहा है.

उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम 3 तथा 4 के उल्लंघन के साथ वर्दी धारण के संबंध में डीजीपी के सर्कुलर दिनांक 6 अक्टूबर 2014 का स्पष्ट उल्लंघन बताया.

अमिताभ ठाकुर ने अनुज चौधरी को तत्काल जिले से ट्रांसफर किए जाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही प्रदेश के पुलिस अफसरों को ड्यूटी के दौरान बिना स्पष्ट कारण के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग न लेने और इस दौरान वर्दी के नियमों का पूर्ण पालन करने के निर्देश देने की भी मांग की.

डीजीपी को भेजे गए पत्र की कॉपी देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन