Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर रांची में संपादक के चहेते ने गाली-गलौज और गुंडागर्दी की

दैनिक भास्कर रांची में स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। अब यहां बात-बात पर गाली-गलौज और गुंडागर्दी की बातें हो रही हैं। बुधवार 21 जनवरी को यहां दो लोगों के बीच सार्वजनिक तौर पर जमकर गाली गलौज हुआ। इसका कारण है कि स्थानीय संपादक अमरकांत के खास लोग लोग अब चढ़कर बातें कर रहे हैं। बात हफ्ते भर पहले की है। डीबी स्टार एक पेज का प्रूफ पढ़ने के लिए कॉपी डेस्क के राजीव मिश्रा के पास भेजा गया।

राजीव मिश्रा ने कहा कि वे अभी एक दूसरी खबर पढ़ रहे हैं। डीबी स्टार का पेज बाद में पढ़ेंगे। इसी बात पर डीबी स्टार के प्रभारी संतोष सिंह ने मिश्रा को तुम-तड़ाक कर दिया। राजीव मिश्रा ने भी पलटकर संतोष सिंह को औकात दिखा दी। बात में अमरकांत में मामले को सलटाया। राजीव मिश्रा अमरकांत के हाशिये पर रखे गए लोगों में से एक हैं. जबकि संतोष सिंह को अमरकांत अन्नू भैया कहते-कहते नहीं थकते। ऐसे में अब अन्नू राय उर्फ अन्नू भैया भी जिसको-तिसको अपना रुआब दिखाते रहते हैं। वैसे पूरे ऑफिस में पता है कि वे क्या काम करते हैं। संतोष सिंह अपने आप को बनारस का बहुत बड़ा गुंडा भी बताते हैं। दैनिक भास्कर में अमरकांत के चाहने वालों और उनके विरोधियों के बीच बिस्फोटक स्थिति हैं। यहां कभी भी मारपीट सहित कई बड़ी घटना हो सकती है जबकि प्रबंधन का ध्यान इस ओर नहीं है।

एक भास्करकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन