Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

नवनिर्वाचित संवाददाता समिति ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की, देखें तस्वीरें

नवेद शिकोह-

देश के सब से बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के नौ सौ राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकारों द्वारा नवनिर्वाचित संवाददाता समिति ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के प्रयास शुरू कर दिए हैं। योगी सरकार की नौकरशाही के सबसे बड़े ओहदेदार मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से संवाददाता समिति ने मुलाकात कर सूबे के पत्रकारों की पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य अहम ज़रुरतों को पूरा करने की मांगे रखीं।

बता दें कि संवाददाता समिति का चुनाव हाल ही में सम्पन्न हुआ था। लोकतांत्रिक व्यवस्था के सभी नियमों, मानकों और पार्दर्शिता के साथ संपन्न पत्रकारों का ये चुनाव एक मिसाल बना था। विधानसभा के तिलक हाल में होने वाले पत्रकारों का चुनाव सरकार और करीब डेढ़ दर्जन निष्पक्ष पत्रकारों की निगरानी, पारदर्शिता और निष्पक्षता से किया गया था।

संवाददाता समिति गठित होने के उपरांत नवनिर्वाचित पत्रकारों ने सूबे के पत्रकारों के हितों, आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। ताकि बीमारी और बुढ़ापे की मुश्किलों से ग़रीब पत्रकारों को राहत मिले!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन