Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

अभिनेत्री सना को चूना लगाने के आरोप में मीडिया कंसल्टेंट पूनम खन्ना गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान को नौ लाख रूपए का चूना लगाने के आरोप में मीडिया कंसल्टेंट को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार खान की शिकायत पर मीडिया कंसल्टेंट पूनम खन्ना को गिरफ्तार किया गया. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है जब सना एवं दो अन्य 42 वर्षीय मीडिया कंसलटेंट की शिकायत पर पकड़े गए थे. तीनों पर आपराधिक धौंसपट्टी तथा अन्य आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया था. लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गयी.

ओशिवारा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुभाष वेले ने कहा, उपनगरीय इलाके के एक पॉश होटल से पूनम खन्ना को पकड़ा गया तथा उसे गिरफ्तार करने से पहले विस्तार से उसका बयान दर्ज किया गया. पूनम को कल अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस के अनुसार कुछ महीने पहले पूनम ने परिसंपत्ति खरीदाने के नाम पर सना से नौ लाख रूपए लिए थे. लेकिन वह अपनी बात से मुकर गयी. उसने पैसे मांगने पर सना को करियर चौपट कर डालने की धमकी दी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन