Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

iTV नेटवर्क से संघमित्रा मजूमदार ने शुरू की नई पारी, बनीं न्यूज डायरेक्टर

iTV नेटवर्क की डिजिटल इकाई iTV Digital Services Private Limited (IDSPL) ने अंग्रेजी डिजिटल वर्टिकल को नई दिशा देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार संघमित्रा मजूमदार को न्यूज डायरेक्टर नियुक्त किया है।

पत्रकारिता जगत में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाली संघमित्रा मजूमदार ने इससे पहले ABP Live English की संपादक के रूप में कार्य किया है। वह The Indian Express, The Print और The Statesman जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी वरिष्ठ संपादकीय भूमिकाओं में रह चुकी हैं। मजूमदार ने वर्ष 2000 में हिन्दुस्तान टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा, “डिजिटल मीडिया की दुनिया में रफ्तार के साथ संदर्भ और विश्वसनीयता उतनी ही जरूरी है। मेरा प्रयास एक ऐसी न्यूज़रूम संस्कृति विकसित करने का होगा, जहां खबरें सिर्फ जल्दी नहीं, बल्कि गहराई और सच्चाई के साथ पेश की जाएं।”

iTV नेटवर्क के सीईओ अभय ओझा ने संघमित्रा मजूमदार के टीम में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “उनका अनुभव और दृष्टिकोण हमारे डिजिटल विस्तार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। हमें भरोसा है कि उनके नेतृत्व में अंग्रेजी डिजिटल विंग और अधिक सशक्त और विश्वसनीय बनेगा।”

संघमित्रा की यह नियुक्ति iTV नेटवर्क की डिजिटल पत्रकारिता को नई ऊर्जा और दिशा देने की ओर एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

एबीपी नेटवर्क छोड़ने की खबर…

ABP नेटवर्क से अलग हुईं वरिष्ठ पत्रकार संघमित्रा मजूमदार!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन