Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संघमित्रा बनीं ‘रीडर्स डाइजेस्ट’ की एडिटर, पारितोष जोशी इंडिया टीवी और वरुण कोहली इंडिया न्यूज के सीईओ बने

तीन सूचनाएं हैं. इंडिया टुडे समूह की मैग्जीन ‘रीडर्स डाइजेस्ट’ के लिए संघमित्रा चक्रबर्ती को संपादक बनाया है. इसके पहले रीडर्स डाइजेस्ट के संपादक मोहन शिवानंद थे जो रिटायर हो गए. संघमित्रा ग्रुप की दो अन्य मैगजीन ‘प्रिवेंशन’ और ‘वुमेन्स हेल्थ’ की एडिटोरियल डायरेक्टर थीं. संघमित्रा 2006 में प्रिवेंशन इंडिया की फाउंडिंग एडिटर के रूप में यह ग्रुप का हिस्सा बनीं. वे आउटलुक मैगजीन, द टाइम्स ऑफ इंडिया और संडे मैगजीन में भी काम कर चुकी है. एक इनटरनल मेल जारी कर इंडिया टुडे ग्रुप सीईओ आशीष बग्गा ने संघमित्रा के रीडर्स डाइजेस्ट के एडिटर के रूप में ज्वाइन करने का स्वागत किया.

उधर, दो हिंदी न्यूज चैनलों इंडिया टीवी और इंडिया न्यूज से नए सीईओ के पद भार संभालने की खबरें आ रही हैं. इंडिया टीवी में जहां पारितोष जोशी को नया सीईओ बनाया गया है तो इंडिया न्यूज में यह जिम्मेदारी वरुण कोहली को दिया गया है. पारितोष जोशी स्टार सीजे नेटवर्क में बतौर सीईओ कार्यरत थे. इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने एक इनटरनल मेल जारी कर पारितोष का वेलकम किया है.

इंडिया न्यूज में वरुण कोहली को प्रमोट कर सीईओ बना दिया गया है. वे अभी तक सीओओ व बिजनेस हेड हुआ करते थे. एक आंतरिक मेल जारी कर आईटीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर कार्तिकेय शर्मा ने वरुण कोहली का वेलकम किया है. कोहली न्यूजX के सीईओ व आईटीवी नेटवर्क के ग्रुप सीआरओ संजय दुआ को रिपोर्ट करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन