Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजय पाठक, ऋषि, अमित सैनी, जीतेंद्र जीत, धवल सक्सेना, अंकित गोस्वामी हुए इधर-उधर

IIMC दिल्ली से पढ़े और क्राइम व इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग में पहचान बनाने वाले संजय पाठक शनिवार से रायपुर DB स्टार टीम की कमान सम्भालेंगे। इसके पहले वे भिलाई भास्कर में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत थे। संजय की कड़ी मेहनत ईमानदार करियर और लगन को देखते हुये उन्हें इस जिम्मेदारी से नवाजा जा रहा है। संजय राजधानी दिल्ली में भी 5 साल पत्रकारिता का अच्छा खासा अनुभव रखते हैं। अपने पत्रकारिता करियर में संजय Zee 24 घण्टे छत्तीसगढ़ और हरिभूमि जैसे संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। 2012 में पत्रिका में एज अ सीनियर रिपोर्टर ज्वाइन करने के बाद पत्रिका ने उन्हें अलग अलग डेस्क पर जिम्मेदारियां दी जिन्हें सालों तक संजय ने बखूबी निभाया।

दैनिक भास्कर जालंधर में नए यूनिट हेड ऋषि ने ज्वाइन कर लिया है. इसके पहले जो यूनिट हेड थे अमनदीप, उन्हें कई आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया गया था. बताया जाता है कि पंजाब में दैनिक भास्कर के कई डिपार्टमेंट में खूब घपले घोटाले फले फूले हैं. इसी कारण जालंधर यूनिट हेड अमन सिंगला, इनके डिप्टी अमर दीप शाही, रीजनल बिजनेस हेड जतिन शर्मा और दो डीएनई रोहित व गीता को भी बर्खास्त किया गया. लुधियान यूनिट से फाइनेंस का एक आदमी और दो तीन मार्केटिंग के बंदे भी हटाए गए हैं. बताया जाता है कि स्टेट एचआर हेड रुपिंदर को भी रिजाइन देने के लिए कहा गया है.

भास्कर में भगदड़… भिवानी रेवाड़ी करनाल में झटका… दो ब्यूरो चीफ एक रिपोर्टर एक फोटो जॉर्नलिस्ट ने नाता तोड़ा… दैनिक भास्कर हरियाणा के हालात ख़राब है। 1 अक्टूबर से रेवाड़ी करनाल ब्यूरो चीफ अमित सैनी जीतेन्द्र जीत छोड़ गए। वहीँ भिवानी से धवल सक्सेना करनाल से फोटो जॉर्नलिस्ट ने इस्तीफा दे दिया। अभी पानीपत अम्बाला और हिसार में विद्रोह है। यहां से 5 रिपोर्टर लगभग तैयार है। बताया जा रहा है कि हरियाणा का संपादक इसका बड़ा कारण है। वे बड़े स्टेट को संभाल नही पा रहे है। स्टाफ बड़े लोगों के विवाद से तंग है। हिसार व पानीपत सम्पादक की तकरार आये दिन हो रही है। पूरे हरियाणा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नये छोड़ने वाले ज्यादातर दैनिक जागरण में गये है।

पत्रकार अंकित गोस्वामी ने संभल में ज्वाइन किया दैनिक भास्कर कॉम… यूपी के संभल के पत्रकार अंकित गोस्वामी ने दुबारा दैनिक भास्कर कॉम ज्वाइन कर लिया है। एक वर्ष पूर्व गोस्वामी ने भास्कर कॉम किसी परेशानी के चलते छोड़ दिया था। वह पहले मुरादाबाद में दैनिक भास्कर कॉम में कार्य कर चुके है उसके बाद उन्होंने अब शनिवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले से दैनिक भास्कर कॉम सेवाएं शुरू कर दी है। वह अब दैनिक भास्कर कॉम के संभल जिले के पत्रकार बन गये है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन