Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मीडिया से संबंधित तुगलकी फरमान वापस लेने के लिए वरिष्ठ पत्रकार ने योगी सरकार को नोटिस भेजा

यूपी सरकार ने पत्रकारों की खबरों की निगरानी एक तरह से DM और SP को सौंपने का फ़ैसला किया है. प्रमुख सचिव गृह द्वारा जारी आदेश तो यही कहता है. वरिष्ठ पत्रकार और 4 पीएम के फाउंडर संजय शर्मा ने आज इस आदेश को वापस लेने के लिये सरकार को नोटिस भेजा है.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीते दिनों मीडिया में आने वाली उन नकारात्मक खबरों की जांच कराने का फैसला किया है, जो सरकार की छवि पर असर डाल रही हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की ओर से बकायदा एक सर्कुलर जारी किया गया जिसमें सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यदि कोई मीडिया समूह ‘नकारात्मक’ समाचार प्रकाशित करता है, जिससे राज्य की छवि खराब हो सकती है या अपनी रिपोर्ट में ‘गलत तथ्य’ प्रस्तुत करता है तो उसके प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा जाए।

योगी सरकार के द्वारा जारी किए गए इस तुगलकी फरमान को लेकर पत्रकारों में काफी गुस्सा देखने को मिला। अब इसको लेकर 4PM न्यूज नेटवर्क के संपादक संजय शर्मा ने पत्रकारों की आवाज को बुलंद बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में क्या कुछ है, पढ़िए-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. kalicharan

    August 21, 2023 at 10:03 pm

    tumhare liye Sanjay Gandhi hi theek tha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन