Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

संजय शेरपुरियाओं के संरक्षक हैं कौन?

दीपक शर्मा-

संजय शेरपुरिया जैसे सत्ता के दलाल आज भी दिल्ली दरबार में सक्रिय हैं। मोटी रकम लेकर ये बहुतों के बड़े बड़े काम करवा रहा था।

जिस दिन डील में गड़बड़ हुई या उपर तक कट नहीं गया उसी दिन फ्राड घोषित करके ऐसे दलाल पकड़ लिये जाते हैं।

किरण पटेल व संजय दोनो के तार गुजरात से जुड़े हैं।

दिल्ली के बड़े दलाल संजय शेरपुरिया की असलियत ये है कि वो मोदी सरकार के कई बड़े लोगों के सीधे सम्पर्क में था।

संजय ने मोदी के करीबी और जम्मू -कश्मीर के LG मनोज सिन्हा को 25 लाख रूपये उधारी दी थी।

कई और मामले खुल न जाये इसलिये इस दलाल को जेल में डाला गया है !

संजय शेरपुरिया

उर्फ

संजयप्रकाश बालेश्वर राय

उर्फ़

संजय राय

तीन नाम और दो आधार कार्ड वाला ये महाठग बीजेपी नेताओं के इतने क़रीब कैसे पहुँचा?

मोदी, शाह से लेकर मोहन भागवत तक के साथ दिख रहे संजय शेरपुरिया की हैरान करने वाली कहानी।

ज़ाहिर है, इसका आका सत्ता का हिस्सा है इसलिए वो बड़ी मछली ख़ुद पर दाग आने से पहले ही छोटी मछली को निपटाने में कामयाब हो गया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन