Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अडानी की न्यूज़ एजेंसी IANS के सर्वे में गज़ब का मजाक हुआ है, देखें वीडियो

म आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने समाचार एजेंसी IANS (आईएएनएस) पर फर्जी सर्वे करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि न्यूज एजेंसी सर्वे के नाम पर मजाक कर रही है. इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी निशाना साधा है..

संजय सिंह ने 4 मिनट 4 सेकंड का एक वीडियो क्लिप शेयर कर ट्वीट किया है- “मोदी के दोस्त अडानी (Adani) की न्यूज़ एजेंसी IANS के सर्वे में गजब का मज़ाक़ हुआ है। NCP (AP) मुंबई में 3 सीट पर चुनाव लड़ रही है उसको 1-5 सीट जीताया जा रहा है। NCP (SP) मुंबई में 2 सीट पर चुनाव लड़ रही है उसको 0-4 सीट जीताया जा रहा है। चुनाव आयोग ये फ़र्ज़ी सर्वे वालों को गिरफ़्तार क्यों नहीं करता?”

देखें वीडियो….


सुप्रिया श्रीनेत-

अजीत पवार ने बड़ा खुलासा करके बताया कि जब 2019 में अमित शाह महाराष्ट्र की चुनी हुई सरकार गिरा रहे थे तो उस मीटिंग में गौतम अडानी भी मौजूद थे.

IANS ने अपने एक फ़र्ज़ी सर्वे में बताया कि अजीत पवार गुट वाली NCP मुंबई में 5 सीटें जीत रही है, जबकि वो लड़ ही मात्र 3 सीट रहे हैं.

IANS के मालिक वही गौतम अडानी हैं जो सरकार गिराने वाली मीटिंग का हिस्सा थे.

और यह वही गौतम अडानी हैं जिनको मुंबई की लाखों करोड़ों की ज़मीन कौड़ियों के दाम पर BJP के फडणवीस-शिंदे सरकार ने दी.

समझे खेल?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन