Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार संजय ठाकुर और केके बाजपेई का लंबी बीमारी के बाद निधन!

शिमला, 8 जुलाई- पत्रकार संजय ठाकुर (42) का निधन हो जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार लंबी बीमारी के कारण चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली।

ठाकुर, साप्ताहिक अखबार पाटन शिमला के संपादक थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा- ठाकुर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे, पत्रकारिता में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

वहीं, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की है।


मलिहाबाद, लखनऊ- माल के सीनियर जर्नलिस्ट कृष्ण कुमार (के के बाजपेई) जी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे भी बीते कुछ माह से बीमार चल रहे थे।

केके बाजपेई फाइल फोटो

श्री बाजपेई ने पत्रकारिता में तीन दशक का योगदान दिया था। और इस समय अमर उजाला के लिए कार्य कर रहे थे। उनके निधन की खबर से जिले के मीडिया जगत में शोक की लहर फैल गई।

माल मीडिया ऑफिस ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बाजपेई ने अपनी रिपोर्टिंग का इस्तेमाल करते हुए समाज की अनसुनी आवाजों को बुलंद करने में किया। पत्रकारिता जगत उन्हें उनकी विनम्रता, गर्मजोशी और शांत चित्त स्वभाव के लिए हमेशा याद रखेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन