Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लखनऊ के फोटो जर्नलिस्ट संजय त्रिपाठी का निधन

लखनऊ के वरिष्ठ छायाकार संजय त्रिपाठी का आज भोर में दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज दिन में दो बजे बैकुंठ धाम में किया गया. संजय के पुत्र शुभम 4PM अखबार में छायाकार हैं. 4पीएम के संपादक संजय शर्मा ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट संजय त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि संजय जी बहुत अच्छे छायाकार थे. परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुख सहने की क्षमता दे.

संजय त्रिपाठी के साथ काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि संजय ज़िन्दादिल इंसान थे और अपने काम में माहिर, मस्त-मौला। उनके पिताजी विधायक थे पर खुद राजनीति से दूर रहे और राजनीति करने वालों से बेहद चिढ़ते थे। मनमर्जी के मालिक थे। कहते थे ज़िम्मेदारियाँ पूरी हो गईं, अब जिंदगी का आनंद लेना है। पर वो बैठने वाले इंसान नहीं थे। काम हो या न हो, कैमरा लेकर निकल पड़ते थे। अच्छी फोटो हाथ लगते ही क्लिक कर देते और फेसबुक पर अपलोड करते। गाँव जाकर कुछ काम धंधा करना चाहते थे। राष्ट्रीय सहारा छोड़ने के बाद कुछ मायूस से रहने लगे थे। जनवरी में वो जनसत्तान्यूज़.कॉम से जुड़े और इसे नयी बुलंदी प्रदान की।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन