Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रेलवे बीट देखने वाले प्रभात खबर, आरा के युवा रिपोर्टर संजीत की लाश रेल पटरी पर मिली

प्रभात खबर, आरा से खबर है कि यहां कार्यरत युवा पत्रकार संजीत उपाध्याय की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कई लोग इसे हत्या भी बता रहे हैं। वे बक्सर के रहने वाले थे। संजीत ने बक्सर जिला में हिंदुस्तान अखबार में भी कार्य किया था। रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रेल डीएसपी अशोक कुमार दास के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है.

मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है. मृतक पत्रकार के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली जाएगी. रेल एसपी ने पूरा भरोसा दिया कि यदि कहीं से भी कोई हत्या का मामला प्रतीत हुआ तो पुलिस मामले की पूरी तह तक जाएगी. परत-दर-परत मामले की जांच कर रिपोर्ट की एक प्रति रिपोर्टर संघ को भी दी जाएगी. एसआईटी टीम में रेल डीएसपी के अलावे रेल थानाध्यक्ष बक्सर, रेल इंस्पेक्टर बक्सर समेत पांच पुलिस पदाधिकारी होंगे शामिल.

बक्सर के शुभ नारायण पत्रकार इस बाबत फेसबुक पर लिखते हैं…

Shubh Narayan Pathak : दानापुर रेल मंडल के आरा और बिहिया स्टेशनों के बीच प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार संजीत उपाध्याय की लाश मिली है। वे बक्सर के चक्की प्रखंड के चंदा गांव के रहने वाले थे। फिलहाल प्रभात खबर के लिए आरा से मुुख्यतः रेल की रिपोर्टिंग करते थे। शुक्रवार को अखबार का काम करने के बाद वे आरा से ट्रेन पकड़ कर संभवतः अपने गांव जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि वो पैसेंजर ट्रेन में थे, जो अमूमन आरा से बक्सर तक खाली ही जाती है। जहां उनकी लाश मिली, वह जगह उनके गांव के स्टेशन ट्डीगंज से काफी पहले है। शव की हालत और दूसरी कई चीजें मामले को संदिग्ध बना रही हैं। पत्रकार साथी और सभी जिम्मेदार नागरिक मामले में गंभीरता से जांच के लिए दबाव बनाएं। सबसे दुखद है कि संजीत की २० दिन पहले ही शादी हुई थी। मृतक की विधवा को सरकार से पर्याप्त मुआवजा मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें…

शर्मनाक : मरने के बाद अपने ही रिपोर्टर से प्रभात खबर ने मुंह फेरा!

https://www.youtube.com/watch?v=TrP1u30Ks-E

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन