Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजीव पालीवाल, समीर अब्बास, नेहा, सुजीत के बारे में सूचनाएं

वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालीवाल को लेकर चर्चा है कि वे फ्राड चिटफंडिया कंपनी समृद्धि जीवन के न्यूज चैनल लाइव इंडिया में मैनेजिंग एडिटर के पद पर ज्वाइन करने वाले हैं. पालीवाल आईबीएन7 में हुआ करते थे. अंबानी ने आईबीएन7 को खरीद लिया तो पालीवाल को गुडबाय बोलना पड़ा. बीच में सूचना आई थी कि पालीवाल नए लांच होने वाले एक न्यूज चैनल में सलाहकार के पद पर नियुक्त हुए हैं. अब नई खबर आ रही है कि वे लाइव इंडिया में मैनेजिंग एडिटर बनेंगे. बरेली के रहने वाले संजीव पालीवाल बीआईटीवी, आजतक, डीडी न्यूज और आईबीएन7 आदि में काम कर चुके हैं.

उधर, लाइव इंडिया से ही एक और खबर है कि समीर अब्बास यहां एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में ज्वाइन करने वाले हैं. समीर भास्कर न्यूज नामक चैनल में थे जो बंद हो गया. इससे पहले समीर आईबीएन7 में हुआ करते थे.

खबर है कि राष्ट्रीय सहारा देहरादून में कार्यरत नेहा सरवर ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। नेहा ने देहरादून से सहारा शुरू होने के बाद पारिवारिक कारणों से नोएडा से ट्रांसफर लेकर देहरादून आ गईं थीं। इसके पहले वह सहारा टीवी में थीं। संस्थान में सैलरी के संकट को देखते हुए इन्होंने यह निर्णय लिया।

खबर है कि कई चैनलों में काम कर चुके सुजीत झा ने ईनाडु इंडिया ज्वाइन किया है. 12 साल के पत्रकारीय करियर में सुजीत ने बिहार, झारखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद में काम किया. पीटीएन न्यूज, जागरण, अमर उजाला, डीडी न्यूज, ईटीवीस एटूजेड और वीआईपी के बाद सुजीत ने नई पारी ईनाडु इंडिया के साथ शुरू की है. वीआईपी न्यूज में सुजीत बतौर ऑउटपुट हेड अपनी सेवाएं दे चुके है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन